रांची, सितम्बर 18 -- रांची। घर पर बम फेंकने और विस्फोट कराने के मामले में जेल में बंद आरोपी तबरेज अंसारी (29 वर्ष) की नियमित जमानत याचिका अपर न्यायायुक्त मनीष रंजन की अदालत ने सुनवाई के पश्चात खारिज कर दी। वह 1 जुलाई 2026 से न्यायिक हिरासत में है। मांडर थाना क्षेत्र निवासी सूचक कुलदीप खालखो के घर पर 30 जून 2026 की रात बम फेंका गया था और विस्फोट हुआ था। सुबह देखने पर सूचक के घर के अलग-अलग स्थानों पर तीन बम फेंके जाने की बात सामने आई थी। घटना को लेकर मांडर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...