मांडर-चान्हो में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनी बकरीद
रांची, मई 28 -- मांडर/चान्हो। भाईचारे, कुर्बानी और इंसानियत का संदेश देने वाला पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) गुरुवार को मांडर और चान्हो प्रखंड में श्रद्धा, उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में हजारों मुस्लिम श्रद्धालुओं ने विशेष नमाज अदा कर अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। अधिकांश स्थानों पर सुबह सात बजे से साढ़े सात बजे के बीच नमाज अदा की गई। मांडर जामा मस्जिद में मौलाना इफ्तिखार कासमी, मुड़मा ईदगाह में कारी ताहा मसूदी, चान्हो के चटवल ईदगाह में मौलाना रफीक कासमी, बलसोकरा में मुफ्ती मो. खालिद, पंडरी में मुफ्ती खतिबुर रहमान तथा तरंगा में मौलाना इरफान कासमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.