रांची, मई 4 -- मांडर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने सोमवार को मांडर महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्य द्वार पर ताला जड़कर प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक छात्रों ने नारेबाजी कर प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। सूचना पर सीडीसीसी डॉ. प्रकाश कुमार झा और डीएसडब्ल्यू डॉ. सुदेश कुमार साहू मौके पर पहुंचे और छात्रों से वार्ता की। वार्ता के बाद वाटर फ्रिजर, मुख्य गेट, नाइट गार्ड और खेलकूद सामग्री उपलब्ध कराने पर सहमति बनी। साथ ही बीबीए व बीसीए पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए एफिलिएशन प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी दी गई। एबीवीपी ने नए भवन की गुणवत्ता रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की, जिस पर प्रशासन ने आश्वासन दिया। छात्रों ने शिक्षकों की कमी, महिला कॉमन रूम और खराब शौचालय व्यवस्था पर भी चिंता जताई। प्रशासन...