रांची, दिसम्बर 16 -- मांडर, प्रतिनिधि। मांडर कॉलेज की बदहाल शैक्षणिक व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की कमी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) मांडर इकाई के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं मंगलवार की सुबह 10 बजे से भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। ये छात्र 13 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। देर शाम तक कॉलेज की ओर से वार्ता के लिए कोई पदाधिकारी नहीं पहुंचा, जिससे छात्रों में आक्रोश व्याप्त है। छात्रों का कहना है कि लंबे समय से ज्ञापन देने के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ है। प्रभारी प्राचार्य केपी शाही ने बताया कि मांग पत्र डीएसडब्ल्यू को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि ठंड के बावजूद छात्र भूख हड़ताल पर हैं और उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्य समस्याएं शिक्षकों की भारी कमी है। उर्दू, नागपुरी, संस्कृत, एंथ्रोपोलॉजी और ...