मथुरा, जुलाई 27 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट में सोमवार की सुबह उस वक्त अफरातफरी और हंगामे का माहौल बन गया, जब एक नवजात शिशु की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही के कारण नवजात की जान चली गई। रविवार शाम गांव नंद नगरिया निवासी भूदेवी पत्नी रिंकू को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने सीएचसी मांट में भर्ती कराया था। रात लगभग 9 बजे भूदेवी ने एक बच्चे को जन्म दिया। ​परिजनों का कहना है कि जब बच्चे का जन्म हुआ था, तब वह पूरी तरह स्वस्थ था, लेकिन जन्म के कुछ ही देर बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने उसकी देखभाल में भारी लापरवाही बरती, जिसके कारण नवजात की मौत हो गई। ​सोमवार सुबह होते ही भारी संख्या में गांव नंद नगरिया के ग्रामीण सीएचसी मांट पहु...