मथुरा, नवम्बर 27 -- वृंदावन-मांट के मध्य केसी घाट पर यमुना नदी पर पोंटून पुल पर गुरुवार सुबह से विधिवत शुरू हो गया है। मांट-वृंदावन के मध्य दो पोंटून पुल बनाये जाते हैं, एक केसी घाट पर और दूसरा देवराहा बाबा समाधि स्थल पर पुल पर आवागमन के समय 15 अक्टूबर से 15 जून तक रहता है पर इस बार कुछ तकनीकी खामियों के चलते इसका निर्माण डेढ़ माह बिलम्ब से हुआ है। गुरुवार को केशी घाट पर तो आवागमन शुरू हो गया। ठेकेदार की लापरवाही के चलते देवराहा आश्रम पर पुल का काम अभी भी अधूरा पड़ा है। उल्लेखनीय है कि केसी घाट पर पोंटून पुल निर्माण से मांट क्षेत्र क़े लोगों को काफी सहूलियत मिलती है, क्योंकि इस पुल से होकर मांट से वृंदावन की दूरी मात्र 5 किलोमीटर रह जाती है, जबकि पानीगांव होकर यह दूरी 16 किलोमीटर है, बड़ी तादाद में रोजाना मांट क्षेत्र के लोग वृंदावन जाते हैं...