मथुरा, फरवरी 23 -- कस्बा की नरसिंह बगीची पर सर्वसमाज की बैठक में समस्याओं पर गहन मंथन हुआ। गांव के हित में किए जाने वाले कार्यों में रास्तों पर प्रकाश, श्मशाट भूमि एवं कींचड़ भरी नालियों के स्थाई समाधान करने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। सभा में राहुल ठाकुर ने ग्रामीणों से सर्व समाज केहित में सभी कार्य स्वयं के धन के पूरा कराने के लिए सहयोग मांगा और कहा कि वह गांव के लिए करना चाहते हैं। राजनीति से उन्हें कोई लेना देना नहीं। सर्वप्रथम मांट मूला में पक्का श्मशान के प्रस्ताव के लिए सर्व समाज ने कहा कि वर्तमान प्रधान इस आशय का प्रस्ताव करे। यहां कई लोगों ने कहा कि जमीन ऐसे स्थान पर हो, जिसमें मूला के खंड छांहरी के लोगों को भी लाभ मिल सके। इसके लिए पांच सदस्यीय समिति बनाकर जमीन चिन्हित करने को कहा गया। ग्राम प्रधान मोर मुकुट चैधरी ने प्रस्ताव की जि...