मथुरा, जनवरी 29 -- गांव जाबरा के समीप मांट ब्रांच गंग नहर पटरी टूटने से किसानों की सैकड़ों बीघा फ़सल जलमग्न हो गई। सूचना के बाद भी किसी अधिकारी के मौके पर न पहुंचने पर किसानों में आक्रोश है। थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत गांव जाबरा के समीप नहर में अधिक पानी छोड़े जाने से नहर की पटरी टूट गई और किसानो की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसानो ने बताया कि गुरुवार सुबह पांच बजे नहर की पटरी टूटी है, जिसकी सूचना अधिकारियों की दी लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। किसान अशोक चौधरी ने बताया कि नहर की पटरी टूटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। यदि जल्द ही पटरी को नहीं सही किया गया तो किसानों की गेहुं, आलू और सरसों की फसल खराब हो जाएगी। अधिशासी अभियंता उमेश कुमार ने बताया कि नहर की पटरी टूटने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर अधिकारियों को ...