मथुरा, जून 30 -- मथुरा। थाना मांट पुलिस ने जबलपुर के युवक का फूड प्लाजा पर भूलवश रह गये 50 हजार रुपये समेत बैग को पुलिस ने कब्जे में लिया। सीसीटीवी के माध्मय से पुलिस ने कार स्वामी को बुलाकर उसकी नकदी समेत बैग वापस किया। सोमवार करीब दस बजे जबलपुर निवासी युवक अपनी कार से हरियाणा में एक्स फैक्ट्री का विजिट करने के लिए जा रहे थे। बताते हैं कि तभी एक्सप्रेस वे होते हुए जाते समय रास्ते में माइलस्टोन 100 के समीप स्थित फूड प्लाजा पर वह कार रोक कर फ्रेश होने के लिये रुके। इस दौरान वह बाथरूम को जाते समय अपने काले रंग के बैग में रखे 50 हजार रुपये नगदी व अन्य सामान को बाथरूम के बाहर रख दिया था। फ्रेश होने के बाद वह अपना नकदी, जरुरी कागजात समेत बैग का भूलवश छोड़कर चले गये। तभी इस बैग को फूड प्लाजा से टोल कर्मियों के द्वारा थाना मांट पुलिस के सुपुर्द ...