मथुरा, सितम्बर 21 -- कस्बा के तुषार चौधरी ने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज में छात्र संघ के चुनाव में सचिव पद पर विजय हासिल की है। जावरा रोड निवासी प्रहलाद सिंह एडवोकेट के पुत्र तुषार कई वर्षों से दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज में अध्ययनरत हैं। शुक्रवार को कॉलेज में सम्पन्न हुए छात्र संघ के चुनाव में उन्होंने अपने निकततम प्रतिद्वंद्वी अंतिमा खैदर को 197 वोटों से हराकर सचिव पद पर विजय हासिल की। छात्र संघ का चुनाव जीतने के बाद रविवार को कस्बा आगमन पर कस्बा वासियों ने उसका जोरदार स्वागत किया, घर परिवार में खुशी के माहौल के बीच मिष्ठान वितरित किया गया। बैंडबाजों के साथ मांट कस्बा के प्रमुख बेरु बाबा मंदिर के दर्शन किये। यह भी पढ़ें- DUSU चुनाव में 17 साल बाद जीता कोई निर्दलीय उम्मीदवार, अब से पहले इन 3 को मिली विजय तुषार ने बताया कि दिल्ली यूनिवर्सिटी ...