रामपुर, मई 9 -- भाई के साथ खेत से घर जा रहे बाइक सवार किसान चाइनीज मांझे की चपेट में आने के घायल हो गए। बाद में घायल को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद किसान को घर भेज दिया। नगर क्षेत्र के मौहल्ला कस्बा राजपुर निवासी गुरदीप सिंह शुक्रवार की सवेरे दस बजे भाई धुरवेक सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर खेत से घर जा रहे थें। इस दौरान रेलवे क्रासिंग के पास अचानक पतंग में बंधे चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। जिससे किसान की नाक और हाथ की उंगली लहुलुहान हो गई। बाद में वह लहुलुहान अवस्था में परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह से मुलाकात कर घटना से अवगत कराया। साथ ही शिकायती प्रार्थनापत्र देकर पतंग उड़ाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि पिछले वर्ष उनका पुत्र स...