बरेली, अप्रैल 6 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। शनिवार देर शाम चली तेज हवा से शहर के कई इलाकों की बिजली सोमवार सुबह तक गुल रही। सोमवार को पूरे दिन मरम्मत कार्य के नाम पर कई जगहों पर बिजली कटौती हुई। रविवार शाम को मांझे ने सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फॉल्ट कर दिया। इसके चलते 12 हजार उपभोक्ताओं को तकरीबन दो घंटे बिजली कटौती झेलनी पड़ी। शहर में अभी से शुरू हुई ट्रिपिंग, लोकल फॉल्ट बिजली व्यवस्थाओं व सुधार कार्यों पर प्रश्न चिन्ह खड़े कर रहे हैं। शहर के सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में मांझे से फॉल्ट के कारण ब्रेकडाउन में चली गई। इसके चलते शाहदाना समेत कई उपकेंद्रों की बिजली दो घंटे गुल रही। पेट्रोलिंग कर फॉल्ट तलाश उसे सही कर आपूर्ति बहाल कराई गई। फॉल्ट से 12 हजार उपभोक्ताओं को बिजली संकट झेलनी पड़ी। इसी प्रकार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.