बोकारो, फरवरी 28 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। मांझी हाउस का निर्माण हमारे समाज की एकजुटता, परंपरा और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह भवन सामाजिक बैठकों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामुदायिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा। उक्त बातें सूबे पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने शनिवार की शाम में प्रखंड के ओरदाना पंचायत के खैराजारा गांव में नवनिर्मित मांझी हाउस का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन करते हुए मांझी हाउस की चाबी मांझी हड़ाम को सौंपकर भवन को समाज को समर्पित किया। इसके पूर्व कार्यक्रम के दौरान दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि हम दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.