गया, अप्रैल 24 -- हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के तत्वावधान में शनिवार को हरिदास सेमिनरी स्कूल गया जी के सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति इसे भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने में जुटी है। इस संबध में शुक्रवार को आयोजन समिति की बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय किया गया है। बैठक में बताया गया कि मांझी समाज के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और समाज का नाम रोशन किया है।प्रमुख नेताओं की होगी उपस्थितिसमारोह का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, ...