छपरा, अप्रैल 22 -- दाउदपुर(मांझी)। मांझी प्रखंड के सोनिया प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका अंसारी मुस्कान बाबुद्दीन की मौत हो गई। मंगलवार को वह रोज की तरह विद्यालय पहुंची थीं, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उल्टी होने लगी। लू लगने की आशंका जतायी जा रही है। आनन-फानन में उन्हें दाउदपुर के एक निजी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए परिजन उन्हें सिवान ले गए, जहां बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। अंसारी मुस्कान बाबुद्दीन सिवान जिले के अदली गांव निवासी बाबुद्दीन अंसारी की इकलौती पुत्री थीं। वर्ष 2024 में बीपीएससी टीआर-2 के तहत उनकी नियुक्ति हुई थी। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में शिक्षक नेता दिनेश कुमार सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य पप्पू कुमार, चंदन कुमार, भूपेंद्र कुमार सिंह, आविद हुसैन, महरूलहक अंसारी, जवाहरलाल राम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.