छपरा, अप्रैल 6 -- दाउदपुर (मांझी)। मांझी थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में ताजपुर के मृत्युंजय मिश्रा तथा घोरहट गांव के विशाल महतो और रंजीत कुमार राम को पकड़ा गया है। वहीं चार वारंटियो में छोटा महम्मदपुर के धुरेन्द्र प्रसाद, पंचा प्रसाद, मुन्ना प्रसाद और कटोखर गांव के तसौवर साईं को भी गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा शराब सेवन के मामले में सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर के सुनील कुमार और अभिषेक मिश्रा को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने सभी आरोपितों से पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शराब के साथ विक्रेता गिरफ्तार,प्राथमिकी दर्ज तरैया। स्थानीय थाना पुलिस टीम ने डुमरी छपिया गांव में छापेमारी कर ...