छपरा, फरवरी 22 -- मांझी। दिल्ली कैंट स्टेशन के समीप गुरुवार की देर शाम रेल लाइन पार करते समय ट्रेन से कटकर मांझी के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची आरपीएफ की टीम ने युवक के क्षत विक्षत शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु स्थानीय सरकारी अस्पताल भेज दिया। मृतक मांझी नगर पंचायत क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी स्व माधव सिंह का पुत्र कमलेश कुमार सिंह, उम्र 43 वर्ष बताया जाता है। शव को लेकर मांझी पहुंचे मृतक के पड़ोसी मनबोध कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात को मृतक अपने रूम से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था तथा रात भर उनलोगों ने उसकी खोजबीन की। शुक्रवार को उसकी गुमसुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई गई। इसी बीच आरपीएफ के माध्यम से उसकी ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना परिजनों को मिली। घर में कोहराम मच गया। र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.