छपरा, मई 3 -- मांझी। मांझी थाना क्षेत्र के ड्यूमाईगढ़ गांव के एक युवक की ओडिशा में संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। रविवार को शव के गांव पहुंचने के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और परिजनों के रुदन क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि अज्ञात हमलावरों ने युवक की पीट पीट कर हत्या कर दिए जाने के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को रेलवे ट्रैक के समीप फेंक दिया। मृतक की पहचान ड्यूमाईगढ़ गांव निवासी इमाम रजा के 30 वर्षीय पुत्र मो. मुस्तफा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार,मो. मुस्तफा अपने रिश्तेदारों के साथ मजदूरी के लिए चेन्नई गया था। कुछ ही दिनों बाद किसी बात पर अनबन होने के कारण वह 29 अप्रैल को अपने घर लौट रहा था। इस दौरान ओडिशा के मारकोना स्टेशन पर अज्ञात लोगों द्वारा उसे ट्रेन से उतार लिया गया और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.