गोपालगंज, अगस्त 26 -- गोपालगंज। जिले के मांझागढ़ थाने के श्यामपुर भैंसही गांव में संदिग्ध स्थिति में विगत 22 अगस्त को हुई महिला की मौत मामले में पुलिस ने पति समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में पति राज कुमार यादव व सुदामा यादव शामिल हैं। दोनों से पूछताछ करने के बाद पुलिस की टीम ने बुधवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 22 अगस्त को श्यामपुर भैंसही गांव में राज कुमार यादव की पत्नी उर्मिला देवी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई थी। मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया था। मामले में मृतका के मायके वालों के बयान पर पति समेत ससुराल के कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने छा...