गोपालगंज, मार्च 30 -- मांझागढ़ । एक संवाददाता 'प्रवेश से प्रगति तक, विद्यालय और अभिभावक साथ-साथ' थीम पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरानी बाजार मांझा सह उच्च माध्यमिक विद्यालय मांझा पूर्वी में वार्षिक परीक्षा परिणाम सह शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन सोमवार को किया गया। इस दौरान कक्षा 1 से 12 तक अपने-अपने वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बिहार बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी प्रधानाध्यापक दीनानाथ आर्य व प्रधानाध्यापिका वंदना कुमारी ने सम्मानित किया। वहीं नवसृजित प्राथमिक विद्यालय शहाबुद्दीन टोला में वार्षिक मूल्यांकन 2026 के समापन पर टॉपर छात्रों को किताब, कॉपी व कलम देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय और अभिभाव...