गोपालगंज, जनवरी 2 -- मांझागढ़। मांझागढ़ थाना को सिधवलिया पुलिस अनुमंडल से हटाकर सदर पुलिस अनुमंडल में शामिल किए जाने की मांग स्थानीय लोग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण पुलिस से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी होती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सिधवलिया अनुमंडल कार्यालय की दूरी करीब 35 किलोमीटर है, जबकि सदर अनुमंडल मुख्यालय महज दस किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इससे फरियादियों को बार-बार लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि सदर अनुमंडल से जुड़ने पर प्रशासनिक समन्वय बेहतर होगा और कानून-व्यवस्था मजबूत होगी। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से इस पर जल्द निर्णय लेने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...