सासाराम, जून 14 -- पेज तीन बारिश के बाद जलप्रपात में बढ़ा था जलस्तर, स्नान के दौरान तेज बहाव में बहा युवक गोताखोरों की मदद से निकाला गया शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सदर अस्पताल सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता।

दुखद घटना दरिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कैमूर पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मांझरकुंड जलप्रपात में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान दरिगांव थाना क्षेत्र के नयका गांव कोटा निवासी रामू सेठ के 16 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र कुमार सोनी के रूप में की गई है। सूचना मिलने पर दरिगांव पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। जानकारी के अनुसार शनिवार को हुई मुसलाधार बारिश के कारण मांझरकुंड जलप्रप...