गोड्डा, जून 26 -- गोडडा प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र के कैथपुरा पंचायत अंतर्गत मांजर बुजुर्ग गांव स्थित मांजर अखाड़ा में मोहर्रम की दसवीं तारीख पर पारंपरिक दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन रजनीश यादव ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता की परंपरा मांजर अखाड़ा में प्रत्येक वर्ष मोहर्रम के अवसर पर विशाल दंगल का आयोजन किया जाता है। वर्षों पुरानी यह परंपरा क्षेत्र की सांस्कृतिक और खेल विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। इस बार भी बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बंगाल, कर्नाटक तथा देश के विभिन्न हिस्से से बड़ी संख्या में पहलवान महा जुटान और हजारों खेल प्रेमी दंगल देखने पहुंचे थ...