संवाददाता, जून 1 -- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 22 साल की एक लड़की के साथ उसके प्रेमी ने ऐसा धोखा किया है कि लड़की बिल्कुल सन्न रह गई है। लड़की का कहना है कि उसका प्रेमी उस पर लगातार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। वह नहीं मानी तो एक दिन मंदिर ले जाकर मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद वह शारीरिक संबंध बनाने लगा। बाद में जब लड़की ने पत्नी का हक देने और घर ले जाने की बात की तो प्रेमी ने 10 लाख रुपए की डिमांड सामने रख दी। इस डिमांड को सुनकर लड़की की आंखों के आगे अंधेरा छा गया। उसे समझ ही नहीं आया कि अब क्या करे? बाद में उसने थाने पहुंचकर प्रेमी पर रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। मामला, गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। लड़की का कहना है कि शारीरिक संबंध बनाने के लिए युवक ने शादी का झूठा स्वांग रचा था। वह पिछले ...