नई दिल्ली, जुलाई 12 -- बिहार के औरंगाबाद में एक युवक नाबालिग लड़की से शादी करके बुरा फंस गया। कोर्ट ने उसे बीस साल बामुशक्कत कैद की सजा सुनाई है। उसपर तीस हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। दोषी युवक गुंजन कुमार को औरंगाबाद स्पेशल पॉक्सो कोर्ट के फैसले के बाद जेल भेज दिया गया। पीड़िता को एक लाख का मुआवजा देने का आदेश दिया गया है। कोर्ट ने नाबालिग लड़कियों के अधिकारों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखने के लिए सरकार को निर्देश दिया है। कोर्ट ने 6 जुलाई को अंतिम सुनवाई के दौरान आरोपी को दोषी करार दिया और फैसला सुरक्षित रख लिया था।अल्ट्रासाउंड कराने गई थी लड़की पीड़िता के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, 28 जून 2025 को पीड़िता अल्ट्रासाउंड कराने के लिए रफीगंज गई थी। आरोपी गुंजन सिंह उसे बहला-फुसलाकर टहला दिया और अपने घर ले गया। अगले दिन वह ...