अमरोहा, जून 28 -- भीषण गर्मी के बीच जिले में बिजली की मांग पिछले साल 553 मेगावाट के उच्चतम स्तर को पार कर 575 मेगावाट पर पहुंच गई है। इसके बाद भी लगातार बढ़ती मांग से ओवरलोड बढ़ने से बिजलीघरों की मशीनें और ट्रांसफार्मर हांफ रहे हैं। दिन-रात की कटौती के बीच मांग के मुकाबले कम आपूर्ति के मिलने से शहर से देहात तक हाहाकार मच गया है। यह भी पढ़ें- मांग बढ़कर 575 मेगावाट पार, कटौती ने छीना सुकूनबिजली की कटौती और समस्या लगातार बढ़ती गर्मी के बीच बिजली की मांग भी बढ़ती जा रही है। केवल एक सप्ताह में बिजली की मांग बढ़कर पिछले साल के पीक को पार करके 575 मेगावाट पर पहुंच गई है। इसके बाद भी लगातार बढ़ती मांग से ओवरलोड बढ़ता जा रहा है। बढ़ते ओवरलोड को कम करने के लिए विभाग को शटडाउन लेना पड़ रहा है। कूलर लगाकर और पानी की बौछार से ट्रांसफार्मर ठंडे करने पड़ रहे हैं।...