मांग बढ़ने से सोना 800 रुपये चढ़ा, चांदी स्थिर
नई दिल्ली, जुलाई 21 -- नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को हाजिर मांग में तेजी और मजबूत वैश्विक रुख के कारण सोने की कीमतों में 800 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 800 रुपये बढ़कर 1,47,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। सोमवार को यह 1,46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 2,21,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर स्थिर रही। कारोबारियों ने कहा कि घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की लगातार खरीदारी देखी गई, जबकि हालिया गिरावट के बाद चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- सोने का दाम आया Rs.1.30 लाख पर, जानिये 20 जुलाई का 24 और 22 कैरेट गोल्ड का रेट
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.