मांग पूरी होने तक जारी रहेगा धरना: गुलशन
रुडकी, अगस्त 20 -- रुड़की, संवाददाता। उत्तराखंड किसान मोर्चा की ओर से किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर तहसील परिसर में शुरू किया गया धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में किसानों ने धरने में पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने के दूसरे दिन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि किसानों का आंदोलन गन्ने के बकाया भुगतान, स्मार्ट मीटर के विरोध समेत कई अन्य मांगों को लेकर किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- किसानों की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू, जेएम कार्यालय के बाहर डटे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.