रामपुर, मार्च 20 -- रामपुर। अजीतपुर निवासी अब्दुल रहीम ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता टांडा के मवाना मोहल्ला निवासी दानिश आलम के साथ तय किया था। अक्तूबर 2025 में मंगनी के दौरान करीब तीन लाख रुपये नकद व 50 हजार रुपये खानपान में खर्च किए गए। मगर आरोपियों ने अधिक रूपए की मांग कर दी। जिस पर मांग पूरी न होने पर शादी से इंकार कर दिया गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने छह पुरुषों और तीन महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...