रामपुर, अप्रैल 20 -- शाहबाद। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। इससे पहले पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। नन्दोई पर छेड़छाड़ का आरोप है। पीड़िता ने एसपी से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने पति समेत पांचों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। नगर निवासी महिला के अनुसार उसका निकाह 15 जुलाई 2016 को उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के सितारगंज निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। महिला के दो बच्चे भी हैं, इसके बावजूद उत्पीड़न जारी रहा।पुलिस के अनुसार मामले में पति मोहम्मद अरबाज, ससुर मोहम्मद रियाज, सास शहाना, नंद आयशा व नन्दोई सुल्तान पर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि पति नशे का आदी है और कई बार महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.