रुडकी, अप्रैल 2 -- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को विकास कार्यालय रुड़की प्रथम में प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष ममता पुरी के साथ सीडीपीओ देव ठाकुर से मिलकर कहा कि आज केंद्रों पर तालाबंदी की जाएगी। कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें लंबे समय से मानदेय, कार्यभार और संसाधनों की कमी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा घोषित कई योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक सही ढंग से नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने, समय पर भुगतान सुनिश्चित करने और कार्यस्थल पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.