रांची, मई 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (त्रिपाठी गुट) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को अपर बाजार स्थित महासंघ के कार्यालय में हुई। इसमें केंद्र सरकार से आठवां वेतनमान शीघ्र लागू करने, केंद्र की भांति राज्य कर्मियों को माह जनवरी 26 से दो प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग की गयी। कर्मचारियों ने जल संसाधन विभाग के लिए क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के लिए मुख्य अभियंता को प्रदत अधिकार को असंवैधानिक रूप से अवक्रमित करने के प्रयास का पुरजोर विरोध किया गया। इस मामले का 20 मई को जलसंसाधन विभाग के प्रधान सचिव से मिलने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- पीपीयू: मांगों को लेकर 20 को प्रदर्शन करेंगे कर्मी इसके बाद भी कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं होने की स्थिति में 10 जून को प्रधान सच...