पलामू, जनवरी 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अजीत सेठ को मांग पत्र सौंपकर छात्रहित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का निदान करने की मांग की। विश्वविद्यालय प्रशासन का ध्यान खींचते हुए विद्यार्थी परिषद ने वर्ष 2026 का परीक्षा कैलेंडर अविलंब जारी करने की मांग की, ताकि छात्रों को आगामी परीक्षाओं की स्पष्ट जानकारी समय रहते मिल सके और उनकी शैक्षणिक तैयारी प्रभावित न हो। विश्वविद्यालय में लंबित सभी परीक्षाओं को शीघ्र संपन्न कराने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। विद्यार्थी परिषद ने विशेष रूप से बीएससी नर्सिंग सेमेस्टर-6 (सत्र 2022-26) एवं सेमेस्टर-4 (सत्र 2023-27) की परीक्षाओं को लेकर मांग की। परीक्षा केंद्र, अंगीभूत महाविद्यालयों में ही निर्धारित करने की मांग की। अविराम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.