कौशाम्बी, अप्रैल 17 -- मानदेय बढ़ोत्तरी, ईपीएफ भुगतान और नियमितीकरण की मांग को लेकर शुक्रवार को पंचायत मित्र व रोजगार सेवक संघ ने ब्लॉक कार्यालय सिराथू में प्रदर्शन किया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने बीडीओ भवेश कुमार शुक्ला के नाम संबोधित ज्ञापन प्रभारी एडीओ आईएसबी महेंद्र कुमार को सौंपा। जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने कलमबंद हड़ताल कर अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। उन्होंने बताया कि उनकी प्रमुख मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- बकाया मानदेय देने के लिए किया प्रदर्शन संघ ने स्पष्ट किया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 16 अप्रैल से 25 अप्रैल तक सांकेतिक कलमब...