भदोही, सितम्बर 24 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला मुख्यालय पर गुरुवार को पहुंचे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के लोगों ने डीएम को संबोधित पत्रक सौंपा। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि महिला आरक्षण, नारी शक्ति व नारी वंदन अधिनियम में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण तय की जाए। ओबीसी समाज को लोकसभा और विधानसभा में उचित ओर प्रभावी राजनीतिक जनप्रतिनिधित्व दिया जाए। एससी एसटी और ओबीसी के लिए राज्यसभा एवं विधान सभा में परिषदों में उचित प्रभावी प्रतिनिधित्व दी जाए। जाति जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कालम जोड़ा जाए तथा ओबीसी समाज की वास्तविक जनसंख्या का वैज्ञानिक ओर पारदर्शी तरीके से आकलन किया जाए। यह भी पढ़ें- आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी का डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय कुमार, रजनीश, रोहित, राहुल, सौरभ, किशन, आकाश समेत अन्य लोग उपस्थ...