रांची, दिसम्बर 23 -- रांची। संवाददाता राजद नेत्री रानी कुमारी ने सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ टोली, खादगढ़ा परिसर में इंदिरा आवास के लाभुकों के मकान तोड़े जाने के आदेश पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1990 में तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर रांची नगर निगम द्वारा बनाए गए पक्के मकानों में 40 लाभुक पिछले 30-40 वर्षों से रह रहे हैं। ऐसे में बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए उन्हें बेघर करना अमानवीय है। रानी कुमारी ने रांची नगर निगम व जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर तोड़फोड़ पर रोक लगाने और पहले पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की। ठंड के मौसम में लोगों को उजाड़ना अनुचित बताया। मकान तोड़े जाने की सूचना से सदमे में 55 वर्षीय लाभुक दिलेश्वर साहू की मौत पर उन्होंने गहरा शोक जताया और राज्य सरकार से तुरंत कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.