कानपुर, मई 12 -- सरवनखेड़ा, संवाददाता। रनियां की एस्ट्रेल एडहेसिव फैक्ट्री में सोमवार को शुरू हुई श्रमिकों की हड़ताल से प्रबंधन को आखिरकार घुटने टेकने पड़े। हड़ताल के दूसरे दिन उनकी लगभग सभी मांगे मान ली गईं और बाकायदा फैक्ट्री गेट पर इसकी सूची चस्पा करनी पड़ी। दो दिन की हड़ताल से फैक्ट्री को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। औद्योगिक क्षेत्र रनियां में चिटिकपुर रोड पर स्थित एडहेसिव फैक्ट्री में वेतन बढ़ोतरी, ओवरटाइम पर दोगुनी पगार, बोनस तथा रविवार की छुट्टी घोषित करने जैसी मांगों को लेकर अधिकांश श्रमिक हड़ताल पर चले गए थे। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। यह भी पढ़ें- सिडकुल की दो कंपनियों में वेतन विसंगतियों को लेकर हड़ताल मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने वार्ता कर उन्हें काम पर लौटने की बात कही थी, लेकिन वे अपनी मांगों पर डटे रहे। दूसर...