बोकारो, मार्च 10 -- बोकारो, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत जिले में कार्यरत कर्मियों ने लंबित पांच सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को जिला व प्रखंड स्तर पर एक दिवसीय धरना दिया। राज्य आवास कर्मी संघ के सदस्यों ने समाहरणालय के समीप धरना देकर अपनी मांगों की आवाज बुलंद की। संघ के सदस्यों का कहना है कि वर्ष 2015-16 से अनुबंध के आधार पर कार्यरत इन कर्मियों ने सभी ग्रामीण आवास योजना के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लेकिन लंबे समय से उनकी समस्याओं व मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। वर्तमान में महंगाई दर और बढ़ते कार्यभार को देखते हुए कर्मियों का मानदेय अत्यंत कम है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संघ के सदस्यों ने धरना स्थल से मासिक मानदेय में वृद्धि करने, प्रखंड स्तर पर लेखापाल सह कंप्यू...