बिहारशरीफ, मार्च 15 -- मांगों पर अड़े गिरियक नगर पंचायत के सफाई कर्मी, दी हड़ताल की चेतावनी वेतन वृद्धि, पीएफ, सुरक्षा उपकरण और बीमा की मांग को लेकर किया प्रदर्शन कहा हर स्तर पर सफाई कर्मियों का हो रहा शोषण समाधान नहीं हुआ तो मंगलवार से जाएंगे बेमियादी हड़ताल पर फोटो : गिरियक केके 02 : गिरियक नगर पंचायत कार्यालय के पास मांगों को लेकर प्रदर्शन करते सफाई कर्मी। पावापुरी, निज संवाददाता। वेतन वृद्धि, पीएफ, सुरक्षा उपकरण और बीमा समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर गिरियक नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने कार्यालय के पास प्रदर्शन किया। शनिवार को बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की स्थानीय शाखा से जुड़े सफाई कर्मियों ने कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन में शामिल दिनेश कुमार व अन्य कर्मियों ने कहा कि वे लं...