रुडकी, जून 8 -- रुड़की, संवाददाता। राजकीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ के आह्वान पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रुड़की के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने सोमवार को विभिन्न मांगों के समर्थन में काली पट्टी बांधकर कार्य किया। हालांकि विरोध प्रदर्शन के बावजूद अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से संचालित रहीं और ओपीडी में 53 मरीजों का उपचार किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप ने बताया कि आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा विभाग में लंबे समय से स्थायी और प्रभावी निदेशक की नियुक्ति नहीं हो सकी है। इसके चलते विभागीय प्रशासनिक कार्यों के संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग की कार्यप्रणाली को सुचारु बनाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्थायी निदेशक की नियुक्ति बेहद आवश्यक है। यह भी पढ़ें- ...