सराईकेला, जुलाई 22 -- राजनगर । झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ ने वेतन पुनर्गठन एवं मानव संसाधन नीति लागू करने सहित लंबित मांगों को लेकर 27 जुलाई से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल की घोषणा की है। संघ के अनुसार प्रबंधन को कई बार ज्ञापन देने और वार्ता के बावजूद अब तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। वुधवार को राजनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित जेएसएलपीएस कार्यालय में कार्यरत कर्मियों ने मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीईओ ) को पत्र प्रेषित कर अनिश्चिकालीन कलमबंद हड़ताल चेतवानी दी है। उन्होंने बताया कि मांगों के समाधान के लिए पहले भी आंदोलन और वार्ता का दौर चला था। हाल में हुई आपातकालीन बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि प्रबंधन द्वारा मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है, तो 27 जुलाई से जेएसएलपीएस के स्तर 5 से 8 तक के स...