आरा, मार्च 23 -- सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड मुख्यालय पर अमरूहां पंचायत के वार्ड सदस्यों और स्वच्छता सफाई कर्मियों की ओर से 12 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया गया। उप मुखिया मंटू पाण्डेय के नेतृत्व में पंचायत के सभी 10 वार्ड सदस्यों ने धरना में भाग लिया। बताया गया कि इससे पूर्व पंचायत की विभिन्न योजनाओं की जांच को लेकर बीडीओ को कई बार आवेदन भी दिया गया था। वार्ड सदस्यों की प्रमुख मांगों में पंचायत की योजनाओं में कथित अनियमितताओं की जांच, पंद्रहवीं वित्त आयोग, सष्टम वित्त एवं शौचालय योजनाओं की जांच, स्वच्छता पर्यवेक्षक के चयन में मनमानी की जांच, ग्राम सभा एवं कार्यकारिणी की बैठक नियमित रूप से कराने, पंचायत में हुए पौधरोपण की जांच और वार्ड सदस्यों के खाते खुलवाने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। धरना में शामिल वार्ड सदस्यों ...