आरा, अगस्त 8 -- पीरो, संवाद सूत्र बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के तत्वावधान में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीरो के समक्ष विभिन्न संवर्गों के स्वास्थ्य कर्मियों एवं संविदा कर्मचारियों की ओर से 25 सूत्री मांगों के समर्थन में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन और धरना का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा : बायोमेट्रिक हाजिरी के विरोध में स्वास्थ्यकर्मियों का प्रदर्शनप्रदर्शन का कारण विरोध प्रदर्शन में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, 102 एम्बुलेंस चालक व तकनीशियन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मी, पैरा मेडिकल स्टाफ तथा आउटसोर्सिंग कर्मचारी एकजुट होकर शामिल हुए। आंदोलन का मुख्य कारण पंचायतों के पंचायत सरकार भवन से एएनएम कर्मियों की ऑनलाइन या फेस-ऑथेंटिकेशन प्रणाली के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने के नए सरकारी आदेश का ...