मांगों को ले टोला सेवक व तालिमी मरकज की बैठक
मुंगेर, सितम्बर 28 -- संग्रामपुर,एसं.। शिक्षा सेवक एवं तालिमी मरकज प्रदेश संघ के आह्वान पर रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर प्रांगण में टोला सेवकों एवं तालिमी मरकज की एक दिवसीय बैठक अजय कुमार रजक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में गर्दनीबाग, पटना में होने वाले धरना एवं अपनी मांगों को लेकर चर्चा की गई। इस संबंध में दीपक दास ने बताया कि हमारी प्रमुख मांगों में राज्य कर्मी का दर्जा देने, मानदेय में बढ़ोत्तरी, पेंशन का लाभ देने, विद्यालय में शिक्षक के रूप में समायोजन आदि मांगें हैं। बैठक में छोटेलाल मांझी, निरंजन मांझी, कैलाश रजक, बाबूलाल रजक, किशोर कुमार मांझी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.