जहानाबाद, मई 16 -- औषधि विक्रेताओं ने कहा- ई फार्मेसी पर रोक लगाने से राज्य के सभी केमिस्ट एवं उनके वर्तमान सप्लाई चेंन की सुरक्षा होगी अरवल, निज संवाददाता। अवैध ई फार्मेसी को तत्काल बंद करने के लिए, कॉर्पोरेट को भारी डिस्काउंट देने के विरोध में और नकली दवाओ से देश को बचाने के लिए 20 मई 2026 दिन बुधवार को पूरे भारत वर्ष के 12 लाख 40 हजारऔषधि विक्रेता सहित अरवल जिले के सभी दवा दुकानदार अपनी अपनी दवा की दुकानें बंद रखेंगे। इससे छोटे केमिस्टों का अस्तित्व ही खतरे में आ जाएगा,और निष्पक्ष प्रति स्पर्धा भी खत्म हो जाएगी। बाजार में असंतुलन और एकाधिकार की स्थिति हो जाएगी। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 को मढ़ौरा की दवा दुकानें रहेंगी बंद भविष्य में दवाओ की गुणवत्ता एवं उपलब्धता पर भी व्यापक असर पड़ेगा। ई फार्मेसी पर रोक लगाने से रा...