धनबाद, अगस्त 7 -- बीएनआर रेलवे साइडिंग (सीएचपी) में मैन्युअल लोडिंग समेत 7 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को एटक के बैनर तले अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया गया। चंदन खटीक के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन से करीब 7 घंटे तक ट्रांसपोर्टिंग ठप रही। धरना स्थल पर पहुंचे सीआईएसएफ जवानों और मजदूरों के बीच नोकझोंक भी हुई। एटक नेता ने आरोप लगाया कि पूर्व में वार्ता के बाद भी प्रबंधन टालमटोल करता रहा, जिसके कारण आंदोलन का रुख अपनाना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बास्ताकोला क्षेत्र के महाप्रबंधक एसके गायकवाड़ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मजदूरों की मांगों पर जल्द विचार करने और 20 दिनों के अंदर ठेकेदार से वार्ता कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद चक्का जाम समाप्त कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: आठ सूत्री मांगों पर समिति और प्रबंधन के बीच वार्ता आंदो...