बगहा, मई 31 -- मधुबनी/एक प्रतिनिधी/ शिक्षा विभाग में डाटा इंट्री ऑपरेटरों का कम मानदेय होना मुसीबत बन गया है। जिसको लेकर शनिवार को वाल्मिकीनगर विधानसभा अंतर्गत के सभी डाटा इंट्री ऑपरेटरों ने अपनी मांगों को लेकर विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा से उनके आवास पर मुलाकात की। एवं मानदेय संबंधित अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।अपने ज्ञापन के माध्यम से डाटा इंट्री ऑपरेटर नीतीश कुशवाहा, पुष्कर मिश्रा, रवि शंकर सिंह, अर्जुन यादव, रफीक आदि ने बताया कि, बीआरसी भवन में सभी बच्चों से लेकर अध्यापकों तक का डाटा इंट्री का कार्य किया जाता हैं। हमलोग पूरी मेहनत व लगन के साथ सरकार के कार्यों को करते हैं। यह भी पढ़ें- आउट सोर्सिंग कर्मियों को 12 माह कार्य और नियमित मानदेय दिया जाए परंतु सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय न्यूनतम मजदूरी से भी कम है। डाटा ऑपरेटरो ने बत...