मांगों को लेकर संविदा एएनएम कार्य बहिष्कार पर
मऊ, अक्टूबर 2 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। समान कार्य-समान वेतन और नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट की संविदा एएनएम ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। मांगें पूरी होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने के साथ ही एएनएम लखनऊ आंदोलन में शामिल होंगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत वर्षों से संविदा पर कार्यरत सहायक मिडवाइफ (एएनएम) ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी सेवाएं दे रही हैं। संविदा एएनएम का कहना है कि लंबे समय से समान कार्य के लिए समान वेतन और नियमितीकरण की मांग उठाई जा रही है, लेकिन अब तक शासन स्तर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। एनएचएम कर्मचारी यूनियन मऊ की ओर से इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी को एक अक्तूबर को लिखित एवं मौखिक रूप से कार्य बहिष्कार की सूचना दी गई थी। इसके क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.