प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 10 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। केंद्रीय श्रम, कर्मचारी, किसान संगठनों के संयुक्त आह्वान पर सोमवार को जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल की ओर से मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया गया। राज्यपाल को संबोधित 17 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा गया।जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल, किसान सभा और उससे संबद्ध संगठनों के पदाधिकारी मजदूर नेता हेमन्त नन्दन ओझा के नेतृत्व में करीब 11 बजे कलक्ट्रेट पहुंचे। लोगों ने प्रदर्शन कर ट्रेड यूनियन बनाने, सामूहिक सौदेबाजी के अधिकार की पूर्ण गारंटी दिए जाने, महंगाई भत्ते से संबंध 42,000 प्रति माह की वैधानिक न्यूनतम मजदूरी लागू किए जाने, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों बैंक, बीमा अन्य सार्वजनिक सेवाओं के निजीकरण और राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन पर रोक लगाने की मांग की। यह भी पढ़ें- G...