बिजनौर, अप्रैल 11 -- बिजनौर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया।शुक्रवार को धरने का नेतृत्व प्रांतीय मंत्री सुधीर अग्रवाल एवं जिलाध्यक्ष सोमदेव सिंह ने किया। सुधीर अग्रवाल ने कहा कि संघ माध्यमिक शिक्षकों के हितों की हर संभव रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। ज्ञापन में जिला विद्यालय निरीक्षक से मांग की गई कि शिक्षकों के एनपीएस खातों में राज्यांश सहित ब्याज की राशि को उद्यतन अपडेट किया जाए। जो शिक्षक एनपीएस से पुरानी पेंशन योजना में शामिल किए गए हैं उनकी एनपीएस राशि को जीपीएफ में जमा किया जाए। विषय विशेषज्ञों के विकल्प पत्र भरवा कर निदेशालय को प्रेषित किए जाए। जिन शिक्षों की गे्रच्युटी 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख की गई है उनके भुगतान की व्यवस्था तुरंत सुनिश्चित की जाए सहित कई मांग...